फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डीजे संचालकों के चार वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। भैया दूज मेले के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाना चार डीजे संचालकों को भारी पड़ गया। शासन के निर्देशों की अवहेलना करते हुए डीजे कंपटीशन कराने पर पुलिस ने डीजे संचालकों के चार वाहन सीज कर दिए और उन पर 74500 का चालान किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने सात अन्य वाहनों का 94500 रुपये का चालान किया गया। नगर में भैया दूज के अवसर पर ऐतिहासिक मेले का आयोजन किया गया था। मेले की समाप्ति के बाद बृहस्पतिवार की शाम तमसा नदी के किनारे बने सरकारी गड्ढे में मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम हुआ। शासन-प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी किए थे कि विसर्जन के दौरान सीमित आवाज में बजाया जाए। इसके बावजूद कुछ कमेटी सदस्यों ने डीजे बुलाकर प्रतियोगिता जैसी स्थिति बना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में चार डीजे संचालकों द्वारा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उनका डीजे सिस्टम सीज कर दिया गया। साथ ही 74500 का चालान किया गया। इसके साथ ही सात अन्य वाहनों का 94500 का चालान किया गया। पुलिस ने डीजे में प्रयुक्त कुल 11 वाहनों का 169000 रुपये का ई-चालान किया गया। थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तेज साउंड और डीजे कंपटीशन पर शासन की सख्त मनाही है। भविष्य में नियमों की अवहेलना करने पर कार्रवाई की जाएगी।

24जेएनडी23: डिंपल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें