फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जाली नोट बनाने वाले गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जाली नोट बनाने और चलाने के मामले में चिह्नित गिरोह के चार सदस्यों को रौनापार पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। बरडीहा गांव निवासी नितिन सिंह उर्फ भोला (22), ऋषिकेश सिंह उर्फ शनि (22), आदित्य सिंह उर्फ चंकी (28) और शिवम सिंह उर्फ विदुर (22) गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज प्राथमिकी में वांछित थे।
विज्ञापन

पुलिस ने उनके घरों पर दबिश देकर सुबह करीब 5.10 बजे गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पूर्व में 1.19 लाख रुपये के जाली नोट और उसे बनाने के उपकरण बरामद किए गए थे। आरोपियों के खिलाफ इससे पहले रौनापार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
रौनापार थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे। इसी आधार पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे की तहरीर पर मंगलवार को आठ आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन के खिलाफ पूर्व में चोरी, धोखाधड़ी और जालसाजी समेत पांच, ऋषिकेश के खिलाफ दो, आदित्य और शिवम के खिलाफ तीन-तीन प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें