फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जनगणना में भागीदारी बढ़ाने की अपील, 30 तक मिलेगी ऑनलाइन सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में स्व-गणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चिकित्सक संगठनों के पदाधिकारियों और चिकित्सकों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें भारतीय चिकित्सा संघ, नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन, होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया और इंडियन डेंटल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में चिकित्सकों को जनगणना की समय-सारिणी और स्व-गणना की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बताया गया कि 16 से 30 तक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in के माध्यम से स्व-गणना की जा सकती है।
इसके लिए मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी से लॉगिन करना होगा। प्रक्रिया पूरी होने पर मिलने वाली स्व-गणना आईडी सुरक्षित रखनी होगी। बता दें कि एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों और सदस्यों से संबंधित करीब 40 निर्धारित प्रश्नों के माध्यम से जानकारी दर्ज करेंगे। इसके बाद पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण दौर चलेगा।
विज्ञापन

चिकित्सकों से अपील की गई कि वे अपने संगठनों के सदस्यों, स्वास्थ्यकर्मियों और आमजन को स्व-गणना के लिए प्रेरित करें, ताकि अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। बैठक में मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह, सैमुल्लाह अंसारी, अरविंद कुमार यादव और मनीष कुमार चौहान के साथ फील्ड ट्रेनर पंकज सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें