फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीरपुर में शराब पीने से चार लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला के माहुल कस्बे में हुए शराब कांड को लोग भूले भी न थे कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बरामदपट्टी गांव के चार लोग शराब पीने से बीमार हो गए हैं। सभी पीएचसी मोहम्मदपुर लाकर भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। गंभीर पीड़ित को परिजनो ने जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

चुनावी माहौल में अवैध शराब का इस्तेमाल किया जा रहा है। माहुल में जहरीली शराब कांड हुए अभी सप्ताह भर का समय बीता है कि अब गंभीरपुर थाना क्षेत्र बरामदपुर में सोमवार की शाम शराब पीने के बाद चार लोग बीमार पड़ गए। जिन्हें इलाज के लिए पीएचसी मेंहनगर लाया गया। जहां परमेंदर पुत्र बरखू, अमेंदर पुत्र बलिहारी समेत एक अन्य का प्राथमिक इलाज हुआ और उनकी हालत में सुधार होने पर मंगलवार को घर भेज दिया गया। वहीं एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जिस पर परिजन रेफर किए गए रजनीश सरोज पुत्र राजेंद्र सरोज को इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। शराब पीने के बाद चार लोगों के बीमार होने की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। गंभीरपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को वजीरमालपुर, बरामदपट्टी, बिंद्राबाजार आदि क्षेत्र में चक्रमण कर लोगों से अवैध शराब लेकर न पीने की अपील किया। इसके साथ ही कहा कि यदि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री अथवा बनाये जाने की जानकारी हुई, संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसओ रामप्रसाद बिंद ने पूछने पर शराब पीने से चार के बीमार होने के घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें