फूलपुर और अहरौला थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से गांजा, अवैध तमंचा के साथ कारतूस बरामद होने पर उनका संबंधित धाराओं में चालान की।
फूलपुर कोतवाली पुलिस ने भोर मऊ तिराहे पर चेकिंग करने के दौरान एक बोलेरो को पकड़ा। तलाशी लेने पर वाहन से तीन किग्रा गांजा, दो तमंचा कारतूस के साथ 40 लीटर शराब बरामद हुआ। गाड़ी से पुलिस ने तीन अभियुक्तों माजिद उर्फ आदिल पुत्र इश्तियाक, नदीम पुत्र वकील के साथ सुफियान पुत्र मुस्ताक निवासी कसाई मोहल्ला थाना सरायमीर को पकड़ा। तीनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। वहीं अहरौला थाना पुलिस ने शंभूपुर नहर पुलिया से विवेक सिंह पुत्र प्रदीप सिंह को तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ा। इसका भी चालान कर दिया गया है।