फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दी आजमगढ़ मुस्लिम एजुकेशनल सोसाइटी की प्रबंध समिति का चुनाव रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
दी आजमगढ़ मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी आजमगढ़ की प्रबंध समिति का चुनाव सात मार्च 2021 को कराया गया था। इस चुनाव पर कुछ लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। सुनवाई पूर्ण होने के बाद सहायक निबंधक फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स आजमगढ़ मंडल द्वारा विधि शून्य होने के कारण चुनाव रदद कर दिया गया है। सहायक निबंधक ने दो दिसंबर को दिए अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि सोसाइटी के पूर्व सचिव व प्रबंधक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली द्वारा अपने कार्यकाल समाप्त होने के बाद चुनाव कराया गया। चुनाव विधिक न होने की वजह से अमान्य व निरस्त किया जाता है। इसके लिए डा. मोहम्मद बदरूददीन, अबूसाद अहमद खान, अब्दुल कयूम, शमीम अहमद, अबु सालेह अंसारी, मोहम्मद आमिर फारूकी व शफकत अशफाक द्वारा दायर आपत्ति में चुनाव रदद करने की मांग की गई थी। जिसकी सुनवाई पूर्ण होने के बाद उनके द्वारा निर्णय जारी करते हुए चुनाव रद्द कर दिया गया है। इस निर्णय से समिति के तहत संचालित सभी संस्थाओं शिब्ली नेशनल कालेज, शिब्ली नेशनल इंटर कालेज, शिब्ली नेशनल गर्ल्स इंटर कालेज, शिब्ली नेशनल गर्ल्स इंटर कालेज, अमिलो, शिब्ली नेशनल नर्सरी स्कूल, बिंदवल आजमगढ़ की प्रबंध समितियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें