फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर का आज होगा शिलान्यास, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एसिड अटैक, रेप और अन्य उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को एक छत के नीचे चिकित्सा, काउंसलिंग, पुलिस, विधिक आदि सुविधाएं मुहैया कराने के लिए बनने वाले वन स्टॉप सेंटर का शिलान्यास शनिवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री स्वाती सिंह करेंगे। 48.50 लाख की लागत से इस सेंटर का निर्माण कमिश्नरी के पास किया जाना है। शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन डीएवी कालेज के मैदान में किया गया है।
विज्ञापन

एसिड अटैक, रेप और अन्य तरीके की उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को एक छत के नीचे त्वरित न्याय दिलाने और अन्य सुविधाए प्रदान करने के उद्देश्य से शासन की ओर से वन स्टॉप सेंटर योजना शुरू की गई थी। इस सेंटर में महिलाओं को चिकित्सा, काउंसलिंग, पुलिस, विविध सहायता एक ही छत के नीचे देनी थी। ताकि उत्पीड़न की शिकार म हिलाओं को कहीं भटकना न पड़े। पहले जिला अस्पताल में ही इस सेंटर की स्थापना की बात कही जा रही थी। बाद में इसके लिए कमिश्नरी के पास 500 वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध करा दी गई थी। 48.50 लाख की लागत से होने वाले निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था भी तय कर दी गं है। शनिवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री स्वाती सिंह वन स्टाप सेंटर का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।
ये मिलेगी सुविधा
आजमगढ़। वन स्टॉप सेंटर में सभी प्रकार की हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही स्थान पर अस्थायी आश्रय मिलेगा। यहां पुलिस-डेस्क, विधि सहायता, चिकित्सा एवं काउन्सलिंग की सुविधा होगी। इसका उद्देश्य हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को एकीकृत रूप से सहायता एवं सहयोग प्रदाय करना है। पीड़ित महिला एवं बालिका को तत्काल आपातकालीन एवं गैर आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध करना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें