आजमगढ़। जिला युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कृपाशंकर यादव का सर्प दंश से शनिवार को असामयिक निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही उनके सुरसी स्थित आवास पर कांग्रेस पार्टी के नेता पहुंच गए। इस दौरान उनके शव पर कांग्रेस का झंडा चढ़ाया गया और लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
शुक्रवार को ही जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पदभार ग्रहण समारोह के दौरान कृपा शंकर यादव ने पार्टी की नीतियों पर अपना वक्तव्य दिया था। रात को वह अपने घर पहुंचे। जब वह कपड़ा उतार रहे थे तभी अचानक सांप ने काट लिया जिससे वह अचेत हो गए। परिवार के लोग उन्हें लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर सुनकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष हवलदार सिंह, हरिकेश मिश्रा, राम अवध यादव, आशुतोष द्विवेदी, दिनेश यादव रवि शंकर पांडेय, अंशुमाली राय, तेज बहादुर यादव, नजम शमीम आदि उनके आवास पहुंच गए। उनका अंतिम संस्कार दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम पर किया गया।