फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात वर्षीया मासूम संग सामूहिक दुष्कर्म, लहूलुहान छोड़ कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र में नाना के घर रह रही एक सात वर्षीय मासूम के साथ शुक्रवार की रात गांव के ही तीन नाबालिग लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। तीनों लड़कों ने बच्ची को लहूलुहान हाल में छोड़ कर फरार हो गए। बच्ची को खोजते हुए घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बच्ची को जिला अस्पताल ले जा कर भर्ती कराया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाद में दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक नामजद आरोपी फरार है।
विज्ञापन

मूलरूप से गाजीपुर जिले की रहने वाली एक सात वर्षीया मासूम बच्ची अपनी मां के साथ मेंहनगर थाना अंतर्गत अपने नाना के घर रह रही थी। शुक्रवार की शाम वह घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव के ही तीन लड़के बच्ची का मुंह दबा कर एक सुनसान मकान में उठा ले गए और बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को लहूलुहान छोड़कर भाग गए। वहीं शाम होने पर परिजनों ने बच्ची की खोजबीन शुरू की। काफी देर बाद परिजन बच्ची को खोजते हुए सुनसान पड़े मकान पर पहुंचे। आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए और भर्ती कराया। वहीं घटना के बाबत परिजनों ने गांव के ही तीनों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी। आरोपियों में से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ लालगंज अजय यादव ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। घटना के बाद से ही वह घर छोड़ कर फरार है जबकि पकड़े गए दोनों आरोपियों को मेंहनगर पुलिस ने दबिश देकर उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें