फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क हादसे में पूर्व प्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम ट्रेलर और पिकअप की टक्कर में पूर्व प्रधान की माैके पर मौत पर हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा आजमगढ़–गोरखपुर मार्ग पर यूनियन बैंक महुला और पुलिस चौकी मोहल्ला के बीच हुआ।
विज्ञापन


जोकहरा गांव निवासी तिलक राजभर (56) पुत्र टेल्हू राजभर, जो गांव के पूर्व प्रधान रह चुके थे, पिकअप वाहन से दोहरीघाट (मऊ) में दाह संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। उनके साथ बालचंद (65), रघु (60), लक्ष्मण (60), अभिमन्यु राजभर (27), संदीप (27) और अजय राजभर (30) भी सवार थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 8:45 बजे सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही पूर्व प्रधान तिलक राजभर की मौत हो गई, जबकि अन्य सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. ललित कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आजमगढ़ सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने बताया कि सभी लोग जोकहरा गांव निवासी शिवप्रसाद राजभर की पत्नी के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए पिकअप से दोहरीघाट गए थे और वहीं से लौटते समय यह हादसा हो गया। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें