आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र में आराजी अजगरा मगर्वी गांव में जिउतिया पर एक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला आया है। यह घटना तब हुई जब महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखकर पूजा-पाठ कर रही थीं। इसी दौरान गांव के पूर्व प्रधान के बेटे विजय कुमार यादव ने हर्ष फायरिंग की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वीडियो में युवक बार-बार लाइसेंसी बंदूक में गोलियां भरकर हवा में फायरिंग कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, युवक अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक का उपयोग कर रहा था।इस संबंध में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि यह वीडियो रौनापार थाना क्षेत्र के आराजी अजगरा मगर्वी गांव है। जिसमें गांव निवासी विजय कुमार यादव ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है जो तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।