फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: आजमगढ़ में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, घर के बरामदे में सोते समय वारदात को दिया गया अंजाम

Mon, 30 Sep 2024 10:08 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी तब हुई जब सोमवार की सुबह घरवालों ने उनकी चारपाई के नीचे खून बिखरा देखा। 
विज्ञापन
रोते - बिलखते परिजन व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव के पूर्व प्रधान श्रीराम चौहान (60) की अज्ञात बदमाश ने रविवार की रात सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों को घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। घरवालों ने पुलिस को शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोक दिया। उन्होंने डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। 

विज्ञापन




यह है मामला
आलमपुर गांव निवासी श्रीराम चौहान गांव के प्रधान रह चुके हैं। रविवार की रात वह परिवार के साथ भोजन कर घर के बरामदे में रोज की भांति सोए। रात में सोते समय अज्ञात हमलावर ने गोली मार कर हत्या कर दी। परिजनों को घटना की जानकारी रात में नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो उनकी चारपाई के नीचे खून बिखरा हुआ देखा। पास जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। हत्या की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। 



सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं जानकारी होने पर सीओ फूलपुर किरण पाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। श्रीराम चौहान चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें