फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री बोले, वीडियो से छेड़छाड़ की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने बृहस्पतिवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता कर दिए गए अपने विवादित का ठीकरा विपक्षियों पर फोड़ा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अपने वीडियो के साथ विपक्षियों द्वारा छेड़छाड़ कर वायरल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दो दिनों पूर्व रानी की सराय क्षेत्र में सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के नेतृत्व में जनाक्रोश पदयात्रा निकाली गई थी। जिसमें भारी भीड़ उमड़ी थी। भीड़ से गदगद पूर्व मंत्री की जबान फिसल गई और उन्होंने भाजपा के स्थान पर अपनी ही पार्टी समाजवादी पार्टी को उखाड़ फेंकने की बात कह दी। ऐसा एक वीडियो बुधवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे लेकर बृहस्पतिवार को पूर्व मंत्री ने अपने आवास पर प्रेसवर्ता का आयोजन कर वायरल वीडियो का खंडन किया और कहा कि विपक्षियों की यह साजिश है और उनके बयान में छेड़छाड़ करा कर उसे वायरल किया जा रहा है। उन्होंने इसके पीछे सत्ता पक्ष के लोगों को जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें