सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बगहीडाड पुल पर गड्ढे में बाइक लेकर पलट जाने से पूर्व महाप्रधान की मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठा उनका भतीजा बाल-बाल बच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली के उकरौड़ा गांव निवासी गांव निवासी 62 वर्षीय नरसिंह यादव पुत्र स्व. सकलू यादव पूर्व महाप्रधान है। शनिवार की शाम वह जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के राजूपट्टी पकवाइनार किसी के यहां दावत खाने गए थे। देर रात वापस लौटते समय बगहीडाड पुल केशवपुर जंगल के पास एक आटो के बचाने के चक्कर में वे बाइक लेकर गिर पड़े, जिससे उनके सिर में चोट लग गई। साथ में उनका भतीजा फौजदार व दूसरी बाइक से दो अन्य लोग भी थे। तत्काल पूर्व महाप्रधान को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्र के पिता थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।