फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों का पेनाल्टी, ब्याज और जुर्माना हो माफ

विज्ञापन
श्री अग्रवाल धर्म शाला में व्यपारियों को संबोधित करते बनवारी लाल कंछल। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक बुधवार को पुरानी कोतवाली स्थित अग्रवाल धर्मशाला में नगर अध्यक्ष मनोज बरनवाल की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने कहा कि लॉकडाउन के कारण जीएसटी रिटर्न देर से जमा करने पर पेनाल्टी, ब्याज और जुर्माना माफ किया जाए। उन्होंने बिजली बिल को पूरी तरह से मांग किए जाने की बात कही।
विज्ञापन

कहा कि लाकडाउन के दौरान जब सभी दुकानें बंद रही है और बिजली का उपयोग किया ही नहीं गया तो बिजली का बिल जमा जाने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने व्यापारियों द्वारा ली गई सीसी लिमिट का ब्याज तीन माह का माफ किए जाने, नगर पालिका, नगर पंचायतों और जिला पंचायतों के दुकानों का किराया निरस्त किए जाने, हाउस टैक्स को माफ किए जाने की मांग सरकार से किया। पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने कहा कि लाकडाउन के दौरान ट्रक, बसें खड़ी रही। परिचालन नहीं हुआ। इस लिए छह माह का बीमा परमिट और रोड टैक्स सरकार को माफ कर देना चाहिए। उन्होंने व्यापारियों के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज की एफआईआर पर फाइनल रिपोर्ट लगाए जाने और मंडी शुक्ल को माफ किए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि एफडी कराए जाने पर सरकार छह प्रतिशत ब्याज देती है और आयकर दाता की रिटर्न लेट होने पर व्यापारियों से 18 प्रतिशत ब्याज लिया जाने का कोई औचित्य नहीं बनता है। हमारी मांग है कि रिटर्न लेट होने पर छह प्रतिशत ब्याज लिया जाए। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्च होने वाले सभी खर्चे सरकार को वहन करने और सभी आयकर दाताओं का 10 लाख रुपये का बीमा किए जाने की बात कही। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पद्माकर लाल वर्मा, सौरभ डालमिया, परितोष रुंगटा, आशीष गोयल, जय प्रकाश वर्मा, महिला अध्यक्ष कविता जससरिया, गीता, शीला राय, मोहम्मद मोअज्जम, अनिल शुक्ला, गोपाल बरनवाल, राहुल गोयल, संदीप सेठ, श्याम नरायन बरनवाल, मनीष बरनवाल, पवन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें