फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज पहुंचने से पहले ही होम आइसोलेशन में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। 18 अगस्त को नेवादा गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की सीएचसी मुबारकपुर में जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उन्हें होम आइसोलेट किया गया था। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि बुधवार को उसे बुलाया गया था और उसे मेडिकल कालेज भेजने की बात कही गई थी। वह जरूरी समान, कपड़ा आदि लेने की बात कह चला गया। रास्ते में स्थानीय स्टेट बैंक के पास उसकी मौत हो गई। शव का दाह संस्कार कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार कराया गया है। क्षेत्र को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से मौत का सिलसिला जारी है। जनपद में अब तक कोरोना ने 60 लोगों की मौत हो चुकी है। मुबारकपुर कस्बे में होम आइसोलेशन रह रहे संक्रमित बुजुर्ग के बाहर बाजार में मौत से हड़कंप की स्थिति है। कस्बेवासियों में संक्रमण को लेकर खौफ की स्थिति देखी गई। हालांकि पालिका प्रशासन की ओर से मौत होने वाले और बुजुर्ग के जाने वाले स्थानों को सैनिटाइज करा दिया गया है। मुबारकपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. सी यादव ने बताया कि सठियांव की टीम उनकी देखरेख कर रही थी। तबियत बिगड़ने के कारण उसे सीएचसी मुबारकपुर लाया गया था। यहां मेडिकल कालेज जाने के लिए कहा था तो चकमा देकर भाग निकला। साथ आया परिजन भी गायब हो गया। तलाश की जा रही थी कि मौत की जानकारी हुई। पता चला कि परिजन वहीं छोड़कर भाग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें