फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शादी समारोह में फूड प्वाइजनिंग, मची अफरा-तफरी, 12 से अधिक बीमार, अस्पताल में भर्ती कराया गया

Thu, 08 May 2025 07:26 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

मुस्तफाबाद गांव में सात मई को निजामाबाद से बरात आई थी। सभी ने उत्साह प्रकट करते हुए खाना खाया लेकिन अचानक कई की तबियत बिगड़ने लगी। शादी के बीच में हलचल मच गई और बीमार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। भर्ती लोगों की हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
एंबुलेंस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेंहनगर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सात मई को शंकर यादव की बेटी की शादी के दौरान फूड पॉइजनिंग की घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया। निजामाबाद थाना क्षेत्र के चकिया दुबे रामपुर से संतोष यादव पुत्र दिल राम की बरात आई थी।

विज्ञापन


द्वार पूजा के बाद बरातियों और घरातियों को छेना, मिठाई, नमकीन, और ठंडा पेय पदार्थ परोसा गया। कुछ देर बाद मिठाई खाने वाले 12 से अधिक लोगों को बेचैनी, उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। प्रभावित लोगों को तत्काल मेंहनगर के निजी चिकित्सालयों और कुछ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गंभीर हालत में भर्ती हुए बरातियों और घरातियों को प्राथमिक उपचार के बाद राहत मिली। वधू पक्ष के संदीप यादव, लड़की के भाई ने बताया कि मिठाई घर पर बनाई गई थी और इसके सेवन से कुछ लोगों को फूड पॉइजनिंग की शिकायत हुई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इलाज के बाद सभी स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए और शादी भी शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस मामले में मेंहनगर थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि इस संबंध में कोई लिखित तहरीर या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है और न ही पुलिस को औपचारिक जानकारी दी गई। अगर कोई शिकायत मिलती है तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें