फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे संग निकाली शोभायात्रा

Sun, 17 Jan 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह प्रकाशोत्सव के अवसर पर श्री सुंदर जी गुरुद्वारा द्वारा रविवार को नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बरेली से आई गतका पार्टी के कलाकारों ने अपने हैरतअंगेज प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

 
शोभा यात्रा नगर के मातबरगंज स्थित श्री स़ुंदरजी गुरूद्वारा से निकाली गई। जो नगर के चौक, पुरानी सब्जी मंडी, पुरानी कोतवाली, पांडेय बाजार आदि क्षेत्रों से होते हुए पुन: मातबरगंज पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद गुरुद्वारा परिसर में अटूट लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी संप्रदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

गाजे-बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा में बरेली से आये हरजीत सोढ़ी और उनकी पार्टी द्वारा एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज शस्त कलाओं का प्रदर्शन किया गया। पूरे रास्ते गतका पार्टी के कलाकार अपनी कला प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन


जिसमें हाथ पर ईंट रखकर हथौड़े से तोड़ना, टायर में आग लगाकर सिर पररखना और ट्यूबलाइट को तोड़ना आदि प्रमुख थे। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जा रही। इस मौके पर संगम अरोरा, तरनजीत सिंह, गगनदीप सिंह आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में पुरानी कोतवाली स्थित श्रीगुरुगोविंद सिंह कटरे में प्रकाशोत्सव पर्व धूमधाम से मना। शाम को भक्तों में कड़ाह प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर रमेश सिंह, राकेश सिंह, राजेश सिंह, दीपक सिंह, दिलीप मोदनवाल, पवन गुप्ता, श्रीचंद्र, जयप्रकाश आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें