थाना क्षेत्र के पैकौली गांव निवासी दो सगे भाइयों की पांच रिहायशी मड़इयां सोमवार को अज्ञात कारणों से लगी आग की भेंट चढ़ गईं। अगलगी की इस घटना में नकदी समेत गृहस्थी का सामान जल कर खाक हो गया है। ग्रामीणों अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया।
पैकौली गांव निवासी हरेंद्र यादव व विरेंद्र यादव पुत्रगण कमला अगल-बगल ही मड़ई डाल कर परिवार के साथ रहते है। हरेंद्र समूह से किसी काम के लिए 50 हजार रुपये लिया था, जिसे वह अपनी रिहायशी मंड़ई में रखा था। सोमवार को दिन में लगभग साढ़े तीन बजे अज्ञात कारणों से हरेंद्र की मड़ई में आग लग गई। अगलगी की इस घटना में हरेंद्र की तीन व विरेंद्र की दो मड़ईयां जल कर पूरी तरह से खाक हो गई। हरेंद्र के अनुसार मड़ई में रखे 50 हजार नकदी के साथ ही घर गृहस्थी का पूरा सामान जल कर खाक हो गए।वहीं वीरेंद्र की भी गृहस्थी जल कर खाक हो गई है। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर किसी तरह आग पर काबू पाया।