एक पक्ष का आरोप है कि विपक्षी द्वारा तमंचे से फायर किया गया। इसमें रविंद्रनाथ(62) पुत्र रामपलट, सुमित्रा देवी(55) पत्नी रविंद्र राय, खुशी राय(16) पुत्री प्रवीण कुमार राय, प्रवीण(33) पुत्र विद्या सागर, राजेंद्र राय(65) पुत्र सतिराम गोली लगने और मारपीट में घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात हैं।
पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ, सीओ सगड़ी अजय यादव और थाना प्रभारी धमेंद्र सिंह मौके पर मौजूद थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पांच दिन से पोखरी की खुदाई चल रही थी। आज अचानक विवाद हुआ है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।