जौनपुर में यूके से आए सभी हुए होम क्वारंटीन
कोरोना महामारी के बीच 25 दिनों के भीतर यूके से 19 लोग जिले में आएं हैं। यूके से आने वालों में 14 लोग ऐसे हैं जो 9 दिसंबर के पहले जिले में पहुंचे हैं, जबकि शेष पांच लोग 9 दिसंबर के बाद आए हैं। सभी को घर में क्वारंटीन रहने की हिदायत दी गई है। स्वास्थ्य विभाग इनकी निगरानी कर रहा है। सभी लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है।
यूके से नौ दिसंबर से पहले जिले में आने वाले 14 लोगों की जांच कराई गई थी। इसके बाद आए पांच लोगों के भी सैंपलों की जांच की गई। बाहर से आने वाले सभी लोगों को कोविड नियमों का पालन करते हुए सावधानी बरतने का निर्देश देकर घर में क्वारंटीन कर दिया गया है। नियमित रूप से इनकी निगरानी की जा रही है। सभी को हिदायत दी गई है कि यदि किसी तरह की दिक्कत होती है तो तुरंत ही स्वास्थ्य विभाग को सूचित करेंगे। स्वास्थ्य कर्मी टेलीफोन से सबसे बात कर रहे हैं।
यूके से जिले में 19 लोग आएं हैं। इनकी सैंपलिंग करा दी गई है। कोविड नियमों का पालन करते हुए सभी को होम क्वारंटीन में रखा गया है। नियमित रूप से इनकी निगरानी की जा रही है। टेलीफोन से सुबह-शाम जानकारी ली जा रही है।
डॉ. राकेश कुमार, सीएमओ जौनपुर।
जिले के इन गांवों में यूके से आए हैं लोग
यूके से जिले में आनेवाले लोगों में बदलापुर ब्लाक के गोधा गोपालपुर, दधियां बनगांवपट्टी, तलिवारी पिलकिछा और मिश्रौली सिंगरामऊ निवासी एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। इसी प्रकार खुहटन ब्लाक के बीरमपुर पिलकिछा, अकबरपुर विष्णुपुर के तीन लोग शामिल हैं।
डोभी ब्लाक के चिटकों गांव के चार लोग शामिल हैं। बरसठी ब्लाक के हटियां, सिकरारा के खानापट्टी, सोंधी ब्लाक के अरजनपुर गुरैनी, सुईथाकला ब्लाक के जूडापुर, बक्शा ब्लाक के बनगांव सरायहरखू और प्रानपट्टी लेदुका निवासी एक-एक लोग और महराजगंज ब्लाक के कोल्हुआ मस्थारी का एक व्यक्ति शामिल हैं।