फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल करने पर पांच नामजद, 50 पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। राजनीतिक मामलों के लेकर जिला मुख्यालय पर रोजाना होने वाले धरना-प्रदर्शनों पर भले ही कोई कार्रवाई नहीं हो रही हो, लेकिन कस्बे में सड़क निर्माण को लेकर शांतिपूर्ण तरीके भूख हड़ताल पर बैठने वालों पर पुलिस ने एफआईआर कर दी है। मामले में पांच लोगों को नामजद और 50 अज्ञात पर एफआईआर करने से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है।
विज्ञापन

गत रविवार को अहरौला-कप्तानगंज जर्जर जानलेवा मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे समाजसेवी लक्ष्मी चौबे सहित पांच लोगों को नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ अहरौला पुलिस ने महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्यशैली से जनमानस में आक्रोश है। क्षेत्रीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि पांच साल से अहरौला -कप्तानगंज मार्ग पर जानलेवा गड्ढे कदम-कदम पर बने हैं। मार्ग निर्माण के लिए लगातार मांग उठ रही थी, लेकिन पीडब्ल्यूडी के लोग बजट का बंदरबाट करते रहे। समासेवी लक्ष्मी चौबे का ने बताया कि कुछ साथियों के साथ सामाजिक दूरी बना भूख हड़ताल पर बैठे थे। हम भी पीडब्लूडी के खिलाफ पांच साल में सड़क की मरम्मत के लिए आए पैसों को हजम करने और दो माह पहले दो दिन बाद सड़क का काम शुरु कराने का आश्वासन देकर विश्वासघात करने के मामले में तहरीर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें