आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात हुई चोरी का बुधवार को ही पुलिस ने खुलासा कर दिया। चोरी गए 16 बोरी पीओपी के साथ ही तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सिधारी क्षेत्र स्थित एक पेंट की दुकान के संचालक रामजी वर्मा ने तहरीर दिया कि उनकी दुकान से पीओपी चोरी हो गई है। दुकान पर काम करने वाले मो. नईम निवासी बम्हौर थाना मुबारकपुर व अजय मौर्या निवासी शाहगढ़ सिधारी ने गोदाम से पीओपी चोरी कर रामसूरत निवासी शाहगढ़ को बेचा है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर वांछितों की तलाश शुरू कर दिया। घटना के चौबीस घंटे के अंदर ही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्रकाश के बगिया के पास से तीनों वांछितों मो. नईम, अजय मौर्या व रामसूरत को चोरी के पीओपी के साथ पकड़ लिया। तीनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।