हत्याकांड में नामजद तीन आरोपियों विजय यादव, अंजनी राय व अभिषेक राय को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने की चर्चा है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी कोई नहीं कर रह है। वहीं शेष पांच नामजद अभियुक्त घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लग सके है।
जिस पर सीओ लालगंज व देवगांव कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जेसीबी लगा कर सोठौली गोपालपुर गांव निवासी पांचो हत्यारोपियों के चार मकानों को जमीदोज करा दिया। इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
दिलीप हत्याकांड में नामजद अभियुक्तों में पांच मृतक के पट्टीदार परिवार के ही है और सभी फरार चल रहे है। आरोपियों मे पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अतिक्रमण कर मकान बनाए थे। इस पर कार्रवाई करते हुए उक्त मकानों को जमींदोज करा दिया है। जल्द गिरफ्तारी न होने पर और बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सुधीर कुमार सिंह, एसपी, आजमगढ़।