फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट व डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। लूट व डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पायी है। तरवां थाना क्षेत्र के कम्हरिया स्थित एक मंदिर के पास से मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांचों को गिरफ्तार किया। इनके पास से असलहा, कारतूस व चोरी की बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

पुलिस आफिस ने एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि तरवां थाना व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम शुक्रवार की शाम क्षेत्र में चक्रमण कर ही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश कम्हरिया स्थित संतोषी माता मंदिर के निर्माणाधीन भवन में जुटे है और लूट व डकैती की योजना बना रहे है। इस सूचना पर टीम मौके पर पहुंच गई और बदमाशों को समर्पण करने को कहा। पुलिस को देख बदमाशों ने फायर झोंक दिया और भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पांच बदमाशों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर इनके पास से एक रिवाल्वर, दो तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस व तीन अदद चोरी की बाइक बरामद किया। पूछताछ में इन्होंने बताय कि तरवां थाना क्षेत्र के कंचनपुर स्थित सर्राफा व मऊ जिले के चिरैयाकोट स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर लूट व डकैती की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार बदमाशों में गुलशन पुत्र जगरनाथ निवासी देवराजपुर थाना तरवां, मो. वसीम पुत्र मुस्तफा निवासी बासगांव थाना तरवां, रोशन पुत्र प्यारेलाल निवासी खुदकर्मी थाना चिरैयाकोट मऊ, सुरज गुप्ता पुत्र सुरेंद्र निवासी बोगरिया थाना तरवां व ओमकार यादव पुत्र भाभी यादव निवासी बस्तीचक थाना चिरैयाकोट मऊ शामिल है।
जेल में हुई थी वसीम व रोशन की दोस्ती
आजमगढ़। एसपी ने बताया कि पकड़े गये बदमाशों में वसीम, रोशन व गुलशन पहले से ही अपराधी है। वसीम व रोशन की दोस्ती मऊ जेल में हुई थी और जेल से छूटने के बाद इन दोनों ने मिल कर अन्य तीनों बदमाशों को साथ लिया और लूट व डकैती की योजना बना रहे थे। वसीम पर मऊ जिले के सराय लखंसी थाने में तीन व रोशन पर मऊ जिले के चिरैयाकोट व रानीपुर थाना में एक-एक मुकदमा पंजीकृत है। वहीं गुलशन पर तरवां थाने में ही दो मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें