फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अग्निवीर भर्ती के नाम पर पांच लाख की ठगी, गैंगलीडर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद; सर्टिफिकेट भी दिए थे

Sat, 14 Nov 2026 05:30 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ में अग्निवीर भर्ती के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर अभ्यर्थी से रकम वसूली थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
SP Office Azamgarh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के अतरौलिया पुलिस ने अग्निवीर में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से पांच लाख रुपये की ठगी कर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले गैंगलीडर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।

विज्ञापन


अतरौलिया थाना क्षेत्र के चनैता गांव निवासी आशीष यादव और हैदरपुर गांव निवासी जयप्रकाश यादव ने 25 मार्च 2026 को अलग-अलग तहरीर देकर शिकायत की थी कि मनोज यादव निवासी तेजापुर और पिंटू यादव उर्फ कृष्णा ने अग्निवीर में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे ऑनलाइन माध्यम से ढाई-ढाई लाख रुपये लिए थे।

दोनों को कूटरचित नियुक्ति पत्र भी दिए गए थे। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में अतरौलिया थाने में दो प्राथमिकी दर्ज की गई थीं। विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय भेजा गया। इसके बाद संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए गैंगस्टर एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

शनिवार को थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार दूबे ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर गैंगलीडर मनोज यादव (38) को महरुपुर अंडरपास के पास से सुबह 3.25 बजे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से .315 बोर का देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

थाना प्रभारी अश्विनी कुमार दूबे ने बताया कि इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। मनोज के खिलाफ अतरौलिया के अलावा अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाने में भी धोखाधड़ी, कूटरचना और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।

घरों और दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़। तहबरपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित संजय कुमार निवासी खरचलपुर और सचिन कुमार निवासी धनियाकुंडी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों एक ऐसे गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं, जो आर्थिक लाभ के लिए पहले सुनसान घरों, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों की रेकी करता था। इसके बाद रात में ताले तोड़कर नकदी और कीमती सामान चोरी कर लेता था। 

गिरोह के खिलाफ जल जीवन मिशन की पानी की टंकी से बैटरी और इन्वर्टर, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से पाइप, खेत से सबमर्सिबल, प्राथमिक विद्यालय के रसोईघर से गैस सिलेंडर और चूल्हा, गोआश्रय स्थल से स्ट्रीट लाइट के उपकरण तथा दुकानों और घरों से अन्य सामान चोरी करने के कई मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन

इन घटनाओं की विवेचना में दोनों के नाम सामने आए थे। इसके बाद गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। टीम ने संजय कुमार को शुक्रवार की शाम सरायमीर थाना क्षेत्र के दरीखा (संजरपुर) स्थित उसकी बहन के घर से गिरफ्तार किया। 

वहीं, सचिन कुमार को शनिवार सुबह 7.45 बजे उसके घर के दरवाजे से पकड़ा गया। थाना प्रभारी आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि संजय के खिलाफ चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत छह तथा सचिन के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट, पॉक्सो एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत पांच मामले दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें