फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर घर जाने की जिद: सिर पर बैग, गोद में बच्चे और आंखों में उम्मीद; ट्रेनों में खड़े होने तक की जगह नहीं

Sat, 14 Nov 2026 06:00 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

छठ पर घर पहुंचने की जिद में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सिर पर बैग, गोद में बच्चे और आंखों में अपनों से मिलने की उम्मीद लिए लोग ट्रेनों में सफर कर रहे हैं। सीट तो दूर, खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही। गेट और शौचालय के पास बैठकर यात्रा करना मजबूरी है। भीड़ संभालने में आरपीएफ और जीआरपी जुटी हैं।
विज्ञापन
ट्रेनों में भयंकर भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ महापर्व पर अपनों के बीच पहुंचकर त्योहार मनाने की चाह यात्रियों की मुश्किलों पर भारी पड़ रही है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान व गुजरात से बिहार और पूर्वांचल के लिए लौटने वाले यात्रियों की भीड़ आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर उमड़ रही है।

विज्ञापन


किसी के सिर पर बड़ा बैग है तो किसी की गोद में बच्चा और हाथों में खाने-पीने का सामान। चेहरे पर सफर की थकान है, लेकिन आंखों में घर पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। ट्रेनों के इंतजार में परिवारों को घंटों प्लेटफॉर्म पर बैठना पड़ रहा है। ट्रेन आते ही स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ रही है। स्थिति यह है कि कई यात्रियों को गेट के पास खड़े होकर तो किसी को शौचालय के आसपास बैठकर सफर करना पड़ रहा है।

आरक्षित टिकट नहीं मिलने पर जनरल टिकट लेकर यात्रा करने वालों की परेशानी सबसे अधिक है। पहले से क्षमता से अधिक यात्री सवार होने के कारण बीच के स्टेशनों पर चढ़ने वालों को जगह नहीं मिल पा रही है। कई लोग जोखिम उठाकर गेट के पास खड़े होकर यात्रा कर रहे हैं तो कुछ शौचालय के आसपास बैठने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

ट्रेनों में खचाखच भीड़

बिहार निवासी शिवम कुमार ने बताया कि वह गुड़गांव में रहते हैं। छठ पर घर जाने के लिए गरीब नवाज ट्रेन में सवार हुए हैं। कन्फर्म टिकट नहीं मिलने के कारण जनरल कोच में सफर करना पड़ रहा है।

वहीं, पटना निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह राजस्थान में रहते हैं। छठ पर घर लौटने के लिए ट्रेन में जगह नहीं मिली। पूरे दिन और रात गेट के पास खड़े होकर सफर करना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि छठ पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में हर साल भीड़ बढ़ती है, इसके बावजूद पर्याप्त इंतजाम नहीं हो पाते।

उन्होंने रेल प्रशासन से बिहार के प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने और मौजूदा ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाने की मांग की है। स्टेशन पर ट्रेनों के पहुंचते ही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है। आरपीएफ और जीआरपी की टीमें प्लेटफॉर्म पर मुस्तैद नजर आ रही हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुरक्षित तरीके से ट्रेन में चढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

मंडल वाणिज्य निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि आजमगढ़ रूट पर एक भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन नहीं किया जा रहा है। ट्रेनों में सिर्फ भीड़ आ रही है। न कि यहां से टिकट कट रहा है। ऐसे में यहां का इनकम में कोई बढ़ोतरी नहीं है।

यदि देखा जाए तो सामान्य दिनों में आजमगढ़ स्टेशन पर चार हजार यात्री उतरते हैं। वहीं, वर्तमान समय में त्योहार होने के कारण यह संख्या दोगुना बढ़ गया है। प्रतिदिन करीब आठ हजार यात्री स्टेशन पर उतर रहे हैं। यह भीड़ सिर्फ ट्रेनों में ही है। 90 सीट है तो 180 बैठकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

जनरल ही नहीं, स्लीपर कोच में भी पैर रखने की जगह नहीं
छठ पर घर लौटने की जल्दबाजी का असर सिर्फ जनरल कोच तक सीमित नहीं है। स्लीपर कोचों का भी यही हाल है। आरक्षित टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों को भीड़ के चलते काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्लीपर कोच की गलियों में बिना आरक्षण वाले यात्री भी बैठे और खड़े नजर आ रहे हैं। इससे सीट पर सफर करने वाले यात्रियों को आने-जाने तक में दिक्कत हो रही है। कई जगह यात्रियों को सीट पर बैठने के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है। हालत यह है कि जनरल और स्लीपर दोनों कोचों में छठ पर घर पहुंचने की जद्दोजहद साफ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें