फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी से मांगी गई पांच लाख की रंगदारी, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक व्यापारी से पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई। दो जून को व्यापारी के मोबाइल पर शाम सात से नौ बजे के बीच तीन बार फोन आया था और रंगदारी की रकम न देने पर देख लेने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन

नगर पंचायत अतरौलिया के बरनवाल चौक पर स्थित इलेक्ट्रानिक समानों के विक्रेता तपेशवर बरनवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो जून को उसके मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबरों से तीन बार फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह अतरौलिया कस्बा स्थित एक अस्पताल के सामने से बोल रहा है। पांच लाख रुपये रंगदारी दे दो नहीं तो ठीक नहीं होगा। रूपया न देने पर देख लेने की उसने धमकी भी दिया। रंगदारी के लिए फोन आने पर व्यापारी दहशत में आ गया, उसने पुलिस को तहरीर दे कर जानमाल रक्षा की गुहार लगाई है। वहीं एसओ अतरौलिया हेमेंद्र सिंह का कहना है कि व्यवसायी की तहरीर मिली है। रंगदारी के लिए जिन नंबरों से फोन आया था उसे ट्रेस कराया जा रहा है। वहीं व्यापारी की सुरक्षा की दृष्टि से बरनवाल चौक पर पुलिस भी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें