रानी की सराय। कस्बे में गिट्टी लदा ट्रक खराब होने से लगभग पांच घंटे आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग जाम रहा। इसी दौरान मार्ग से डीआईजी भी गुजरे। कस्बे में कोई भी पुलिसकर्मी नहीं दिखाई दिया। डीआईजी के सूचना के बाद कस्बे के निजामाबाद मोड पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गया। गाड़ियों का रूट डायवर्ट कर दिया गया। इस दौरान सीओ सीटी नगर मो इलामारन भी मौके पर पहुंचे।
स्थानीय कस्बे के बीच में आजमगढ़ की तरफ जा रहा गिट्टी लदा ट्रक का एक्सल खराब हो गया। इससे दोनों तरफ लगभग चार किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। पांच घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान आजमगढ़ से चेकपोस्ट की तरफ डीआईजी सुभाष चंद दुबे जा रहे थे। हमराही सिपाहियों ने किसी तरह से जाम को हटाकर गाड़ियों को निकाला। वहीं, थाने के कोई पुलिसकर्मी कस्बे में न होने से एसओ को फटकार लगाई। हांफते हुए थानाध्यक्ष रामायण सिंह के अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। जब तक डीआईजी कस्बे से बाहर निकल चुके थे। थानाध्यक्ष ने निजामाबाद मोड पर गाड़ियों का रूट डायवर्ट कर दिया। वाराणसी व जौनपुर आदि शहरों को जाने वाली गाड़ियां निजामाबाद होते हुए निकाली गई। इस दौरान यातायात आजमगढ़ व सीओ सीटी मो इलामारन भी पहुंचे।