फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीते 24 घंटे में कोरोना से पांच ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण से मौत का शुरू हुआ सिलसिल लगातार जारी है। शुक्रवार की शाम चार बजे तक पांच की मौत हुई थी वहीं बीते चौबीस घंटे में पांच और कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में तीन आजमगढ़ तो दो बलिया जिले के बताए गए है। कोरोना से मौत लगातार हो रही है। इसके बाद भी लापरवाही का आलम जस का तस है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के 52 वर्षीय व्यक्ति को 12 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। उसकी शुक्रवार की देर शाम मौत हो गई। वहीं अहरौला के माहुल निवासीनी 45 वर्षीया महिला ने भी शुक्रवार की देर शाम दम तोड़ दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को 14 अप्रैल की रात भर्ती कराया गया था। शनिवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। इसी क्रम में बलिया जिले के फेफना निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति ने भी शनिवार की सुबह दम तोड़ दिया। बलिया के ही रहने वाले एक अन्य व्यक्ति को शुक्रवार को दिन में दो बजे भर्ती कराया गया। उसने भी शनिवार की सुबह सात बजे दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें