फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, 64500 रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उकरौड़ा गांव में संचालित हो रहे एक जुआघर पर छापा मारकर पांच जुआ खेलने वालों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 64500 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस रविवार को दिन में क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उकरौड़ा गांव में जुआ खेलने का अड्डा संचालित हो रहा है। गांव निवासी गुड्डू सिंह के मकान में कुछ लोग बैठ कर जुआ खेल रहे है। इस सूचना पर कोतवाल केके गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापेमारी की कार्रवाई किया। मौके पर सात लोग जुआ खेलते दिखाई दिए। इसके बाद दी गई दबिश में पांच व्यक्तियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया तो वहीं दो लोग भागने में सफल रहे। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने ताश की गड्डी के साथ ही 64500 रुपये भी बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में विनोद यादव निवासी हरिहरपुर थाना कंधरापुर, गुड्डू सिंह पुत्र राम चरित्र सिंह निवासी उकरौड़ा थाना कोतवाली, कैलाश कुमार चौबे पुत्र श्रवण कुमार चौबे निवासी पहाड़पुर थाना कोतवाली, राजेश कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी ब्रह्मस्थान थाना कोतवाली व श्रवण गुप्ता पुत्र सत्य राम गुप्ता निवासी वंशी बाजार थाना कोतवाली को पकड़ा। वहीं अब्दुल हई पुत्र अज्ञात निवासी बंदी मुहम्मदाबाद मऊ व कौशल पुत्र अज्ञात निवासी मुहम्मदाबाद जिला मऊ मौके से भाग निकलने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से दो बाइक व एक चार पहिया भी बरामद किया, जिसका कोई कागजात पकड़े गए लोग नहीं दिखा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें