फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पहले आपत्ति, फिर पड़ताल...दो कसौटियों पर तय होंगे बोर्ड परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र बनने की तैयारी कर रहे विद्यालयों को दो स्तर की जांच से गुजरना होगा। पहले प्रारंभिक परीक्षा केंद्र सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

इस पर मिलने वाली आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद प्रशासनिक टीम संबंधित कॉलेजों का दोबारा भौतिक सत्यापन करेगी। निर्धारित मानकों पर खरे उतरने वाले विद्यालयों को ही अंतिम परीक्षा केंद्र सूची में जगह मिलेगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि जिले के करीब 806 राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन कॉलेजों ने परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।
विज्ञापन

तहसील स्तर पर गठित प्रशासनिक टीमें कई कॉलेजों का सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट पहले ही भेज चुकी हैं। अब प्रारंभिक सूची जारी होने और आपत्तियों के निस्तारण के बाद विद्यालयों की व्यवस्थाओं की दोबारा जांच की जाएगी।
भौतिक सत्यापन के दौरान कॉलेजों में परीक्षा कक्ष, पर्याप्त फर्नीचर, सीसीटीवी कैमरे, बिजली, पेयजल और शौचालय समेत बोर्ड के निर्धारित मानकों की जांच होगी। किसी विद्यालय में जरूरी सुविधाओं का अभाव मिलने पर उसे परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर किया जा सकता है।
डीआईओएस ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा केंद्र सूची 22 अक्तूबर को पोर्टल पर अपलोड किए जाने का प्रस्ताव है। इसके बाद आपत्तियों के निस्तारण और दोबारा सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पहले अंतिम सूची 29 अक्तूबर को जारी किए जाने की योजना थी, लेकिन कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब अंतिम परीक्षा केंद्र सूची 27 नवंबर को जारी किए जाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें