आजमगढ़ में सांड़ के हमले से महिला की माैत हो गई। मातृ दिवस पर हुए इस हादसे से उसके बेटे रो पड़े। वे लोग घायल मां को अस्पताल लेकर गए थे लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Bull Attack in Azamgarh: आजमगढ़ के महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा हरकपुरा गांव में रविवार की सुबह लगभग पांच बजे भोर मे घर से बाहर खेत की तरफ जा रही महिला के ऊपर सांड़ ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
इस घटना में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा हरकपुरा गांव निवासी सुखा देवी (59) पत्नी वासुदेव यादव रविवार की सुबह घर से खेत की तरफ जा रही थी। इसी दाैरान अचानक मार्ग पर खड़े सांड़ ने उनके ऊपर हमला कर दिया। अभी वह कुछ समझ पाती तब तक सांड़ ने उनको दो बार उठा-उठा कर पटक दिया। घायल होकर जब वह अचेत हो गई तब साड़ ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना पाकर माैके पर पहुंचे उनके बेटों ने उन्हें लेकर इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका तीन बच्चों की मां थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।