परिजनों के अनुसार मंगेश का गांव के ही एक व्यक्ति से झगड़ा चल रहा था। एक साल पूर्व दोनों में थाने पर सुलह समझौता भी हुआ था। तीन चार दिन पूर्व मंगेश के भाई अरूण से गांव के ही एक युवक से निहोरगंज बाजार में किसी बात को लेकर हाथापाई भी हुई थी। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।