फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर देहता-मुड़ियार मार्ग स्थित एक आटो पार्ट्स की दुकान में शनिवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें लाखों का माल जलकर राक हो गया। वहीं दुकान के अंदर के हिस्से में दुकानदार परिवार भी रहता था। धुएं से घर में मौजूद दुकानदार की पत्नी व डॉक्टर पुत्र अचेत हो गए। जिन्हें किसी तरह लोगों ने बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
फूलपुर कस्बा में कुंवर नदी पुल के पास मुड़ियार रोड पर नीरज बरनवाल पुत्र रमेश बरनवाल का आवास है। इसी में वे आटो पार्ट्स की दुकान है। शनिवार की देर शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाया और किसी तरह लाइन कटवाने के बाद आग बुझाने की कवायद किया। इस दौरान घर के अंदर नीरज की पत्नी 50 वर्षीया सुधा बरनवाल व 30 वर्षीय पुत्र डॉ. गौरव बरनवाल मौजूद थे। दोनों धुंए के चलते अचेत हो गए थे। फूलपुर कोतवाली पुलिस ने किसी तरह से घर के अंदर से बंद दरवाजा को तोड़ कर दोनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर बता कर रेफर कर दिया। जिस पर मां-बेटे को इलाज के लिए कस्बा स्थित एक प्राइेवट अस्पताल में भर्ती कराया गया। धुंए के चलते दम घुटने से बेहोश हुआ डॉ. गौरव एमबीबीएस है और वर्तमान में देवरिया जिला अस्पताल में तैनात है। इन दिनों वह घर आए थे। फरवरी माह में उसकी शादी तय है।