फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों सामान जलकर खाक

विज्ञापन
जीयनपुर बाजार में लगी दुकान में आग, मौके पर लोगों की भीड़। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कस्बा स्थित एक रेडिमेड गारमेंट, फर्नीचर की बड़ी दुकान के पिछले हिस्से में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। दुकान में आग लगते ही हड़कंप मच गया। सूचना के घंटो बाद तक फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। स्थानीय लोग दुकान के अगले हिस्से से सामान बाहर करने के साथ ही आग बुझाने की कवायद में जुट गए। अगलगी की इस घटना में लाखों के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। देर शाम तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
विज्ञापन

जीयनपुर कस्बा स्थित मछली मार्केट के पास मां अंबे रेडिमेड गारमेंट, फर्नीचर व रजाई गद्दे की दुकान है। दुकान काफी बड़े हिस्से में फैली हुई है। सोमवार की शाम चार बजे अचानक शार्ट सर्किट के चलते दुकान के पिछले हिस्से में आग लग गई। दुकान से धुंआ उठता देख पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तत्काल सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। वहीं आसपास के लोग दुकान के अगले हिस्से से सामान बाहर करने में जुट गए। कुछ लोग बाल्टी के माध्यम से पानी बुझाने की कवायद करने लगे। वहीं आसपास के घरों के टुल्लू पंप ऑन कर पानी डाला जाने लगा। सूचना पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई थी। पुलिस तो कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई लेकिन फायर ब्रिगेड घंटो बाद तक नहीं आई थी, जिसके चलते कस्बा वासियों में आक्रोश व्याप्त था। देर शाम तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था। पीड़ित दुकानदार मनोज जायसवाल पुत्र हरिश्चंद्र जायसवाल के अनुसार अगलगी की इस घटना में उसका लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें