फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पेड़ में उतर रहे करंट से लगी आग, डाल गिरने से कार क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
शहर कोतवाली के पास गाड़ी पर पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
शहर कोतवाली के समीप मंगलवार को पेड़ में उतर रहे करंट से उसके ऊपरी हिस्से में आग लग गई। आग के बाद पेड़ की भारी-भरकम डाल टूटकर सड़क पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार चार से अधिक लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

कोतवाली के सामने से जिला महिला अस्पताल की ओर 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन जाती है। लाइन खींचने के दौरान विभाग की ओर से पोल की जगह पीपल के पेड़ में इंसुलेटर लगाकर बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी गई।
हरे पेड़ में इंसुलेटर लगाए जाने से उसमें करंट उतरता रहा। इससे पहले पेड़ का ऊपरी तना सूख गया। मंगलवार को इसी तने में आग लग गई। खतरे को देखते हुए दोपहर में कुछ समय के लिए इलाके की बिजली आपूर्ति बंद की गई थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। दमकल विभाग की टीम आग बुझाने पहुंची। इसी दौरान पेड़ का बड़ा तना टूटकर सड़क पर गिर गया। उसी समय हेमंत कुमार यादव अपनी बहन के इलाज के लिए परिवार के साथ कार से वहां से गुजर रहे थे। पेड़ की डाल कार पर गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
कार चालक हेमंत कुमार यादव ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि खतरा स्पष्ट होने के बावजूद प्रशासन ने न तो रास्ता बंद किया और न ही बैरिकेडिंग की।
पुरानी जेल विद्युत उपकेंद्र के जेई बसंत कुमार ने बताया कि कर्मचारी पहले ही मौके पर पहुंचकर लोगों को आगाह करते हुए रास्ता बंद कर चुके थे। इसके बावजूद चालक वहां से गाड़ी लेकर पहुंच गया, तभी पेड़ का तना गिर गया। पेड़ में इंसुलेटर लगाए जाने के बारे में उन्होंने कहा कि यह उनके कार्यकाल से पहले का मामला है। अब इसके लिए दूसरा प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें