फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: कलेक्ट्रेट के सामने बाइक को स्टार्ट करते समय लगी आग, बाल-बाल बचा वाहन सवार

Sat, 26 Mar 2022 03:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आजमगढ़ कलेक्ट्रेट के सामने बाइक अचानक बंद हो गई। थोड़ी देर बाद बाइक सवार ने जैसे बाइक को स्टार्ट किया वैसे ही आग लग गई। गार्ड ने शोर मचाया तो बाइक सवार बाइक से दूर हटा।
विज्ञापन
आजमगढ़ कलेक्ट्रेट के सामने धू-धू कर जली बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ कलेक्ट्रेट के सामने शनिवार सुबह उस वक्त बड़ा हादसा होने से बच गया जब एक युवक खड़ी बाइक  पर बैठा था। जैसे ही वह बाइक को स्टार्ट किया वैसे ही बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते बाइख आग का गोला बन गई।  जिससे वहां अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। तबतक बाइक पूरी तरह जल गई।

विज्ञापन


शहर के कोट मोहल्ला निवासी अहमर उर्फ शीबू शनिवार सुबह करीब सवा 10 बजे अपनी बाइक से जा रहा था। कलेक्ट्रेट भवन के पास पहुंचा ही था कि अचानक उसकी बाइक बंद हो गई। जब वह दोबारा गाड़ी स्टार्ट करने के लिए सेल्फ बटन दबाया तो बाइक में आग लग गई।

बाइक सवार को आग लगने की नहीं थी जानकारी

अहमर ने बताया कि आग लगने की जानकारी उसे नहीं हो पाई थी। कलेक्ट्रेट पर तैनात गार्ड ने बाइक में आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद बाइक छोड़कर दूर जाकर खड़ा हो गया। इस आग से बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर तैनात गार्ड ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। करीब 10 मिनट बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने गाड़ी में लगी आग को काबू में कर लिया। बाइक में कलेक्ट्रेट के सामने आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अहमर  अल अजीरा प्रोडक्शन हाउस में कैमरामैन का काम करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें