फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अज्ञात कारणों से लगी आग, 24 मड़इयां जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर कोतवाली के ओरिल के बलुआ में बृहस्पतिवार की शाम अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना में 24 मड़इयां चपेट में आ गई। लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। समाचार लिखे जाने तक मौके पर तहसील के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


ओरिल के बलुआ में बृहस्पतिवार की शाम को अज्ञात कारणों से शाम लगभग सात बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई। सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण आग को काबू करने में लगे रहे। लेकिन आग ने 24 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में गांव के मिठाई, रविंद्र, महेंद्र पारस रामफेर, हरिराम सहित 24 लोगों की गृहस्थी राख हो गई। देर रात तक ग्रामीण आग बुझाने में लगे रहे। सूचना पर एसडीएम सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी और तहसीलदार फूलपुर मौके पर पहुंचे थे। ग्रामीण आग बुझाने में लगे रहे। लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित ग्रामीण लाचार होकर अपने आशियाने को जलता देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें