फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मोटर गैरेज में लगी आग, तीन दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू; लाखों का जला

Tue, 12 Mar 2024 10:18 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले के कोतवाली क्षेत्र के करतालपुर बाईपास के पास एक मोटर गैरेज में आग लग गई। आग की लपटें देख लोगों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
Azamgarh news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र के करतालपुर बाईपास स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल के पास बीती रात एक मोटर गैरेज में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में लाखों रुपये के क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन


यह है मामला
नगर क्षेत्र के रहने वाले अमित श्रीवास्तव करतालपुर तिराहे के निकट जीडी ग्लोबल स्कूल के बगल में फैंसी कार केयर नाम से चार पहिया वाहनों का गैरेज संचालित करते हैं। सोमवार की देर रात बंद गैरेज से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। यह देख आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। 

अग्निशमन कर्मी आग बुझाने में जुट गए लेकिन गैरेज में रखे ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग भयावह रूप धारण कर चुकी थी। जिसके कारण आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन गाड़ियां आग बुझाने में लगाई गई। काफी प्रयास के बाद किसी तरह आग बुझाई गई। इस अगलगी की घटना में लाखों की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें