ज्योति निकेतन स्कूल में मतदान कर्मियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुक्रवार को तीन पालियों में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान बुधवार को प्रथम पाली में 14, द्वितीय पाली में 17 समेत कुल कुल 31 पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने उक्त अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए नोडल अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होने कहा कि यदि उक्त अनुपस्थित कर्मचारी 24 घंटे के अंदर संतोषजनक जवाब नहीं देते हैं तो एफआईआर दर्ज कराते हुए विभागीय कार्यवाही की जाएगी।