जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) आशीष कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने जनता प्राथमिक विद्यालय बासथान जमीलपुर आजमगढ़ धर्मेन्द्र सिंह, रामप्रवेश यादव, रामजियावन राम, सौरभ सिंह, पूनम सिंह, प्रशांत कुमार पाठक, ज्ञानचंद राहुल, प्रशांत गोड़, मधुलिका सिंह, शिवकुमार, विनीता सिंह, सुनील दत्त, नीतू यादव, रमाकांत यादव, विरेंद्र उपाध्याय, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, नीलम यादव, शशि किरन, अनिता यादव, अनिता कुमारी, आशुतोष राय, राकेश कुमार सिंह, रामप्रीत राजभर, वरुण सिंह, रजनीकांत राय व जनता प्राथमिक विद्यालय बासथान जमीलपुर के तत्कालीन प्रबंधक कमलेश सिंह पर केस दर्ज किया।
क्या बोले अधिकारी
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से पूर्वानुमोदन लिए बिना होने की पुष्टि हुई। जांच में पाया गया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के डिस्पैच रजिस्टर में इन नियुक्तियों का अनुमोदन पत्र दर्ज नहीं है। नियुक्ति फर्जी होना पुष्ट पाया गया। इसे लेकर शहर कोतवाली में प्रबंधक सहित 26 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। -आशीष कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास