फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में पराली जलाने में 13 लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पराली जलाने पर प्रतिबंध के बाद भी जनपद में इस पर रोक नहीं लग रही है। जिसका परिणाम है कि रोज किसी ने किसी के ऊपर एफआईआर दर्ज कराया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को 13 लोगों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डा. उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सैटेलाइट से खिंची गई तस्वीर में एक मामला सगड़ी तहसील के मसोना गांव में पकड़ में आया। जहां जांच में गांव निवासी राजनाथ द्वारा पराली जलाई गई थी। इस मामले में जीयनपुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के साथ 2500 रुपये जुर्माना वसूली का नोटिस जारी किया गया। वहीं मार्टीनगंज तहसील के जेठारी गांव में भी पराली जलाने का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले में हरिकिशुन, रामसुरेश, नरेंद्र, उमेश, जनार्दन, दिनेश, दुर्गावती, बृजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, राकेश, जयंती और सूर्य प्रकाश के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें