फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआरके के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ एफआईआर का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित अभिलेखागार में तहसील बूढ़नपुर के ग्राम मनियापुर, गोर्थनी, गनपतपुर, जोगीपुर तथा तहसील फूलपुर के ग्राम प्रधानपुर की 1359 फसली आधार वर्ष की खतौनी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखागार में इन गांवों की खतौनी संरक्षित नहीं मिली। इस पर जिलाधिकारी ने अभिलेखागार के आरआरके के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र को राजस्व अभिलेख, पालमाल (आरआरके) के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के साथ ही संबंधित अधिकारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने अब तक जितने लोग इस सेक्शन के इंचार्ज थे, उनकी भी जिम्मेदारी तय करते हुए जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपरोक्त कार्य में लापरवाही करने वाले के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर एडीएम अनिल कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें