फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में नहर का साइफन खोलने को लेकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के चकिया कसरावल गांव से होकर गुजरी नहर के बगल में नाले का निर्माण चल रहा है। जिसके चलते साइफन बंद किया गया है। गांव के कुछ लोग जबरन साइफन को खोलने का प्रयास कर रहे है, तो दूसरा पक्ष उसे खोलने नहीं दे रहा है। इसी को लेकर बुधवार को गाली-गलौज हुई थी और बृहस्पतिवार की सुबह मारपीट भी हो गई। शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर पीड़ित पक्ष ने एसपी को पत्रक सौंपा है।
विज्ञापन

चकिया कसरावल गांव से गुजरे नहर के बगल में चल रहा नाले का निर्माण कार्य साइफन के खुल जाने से प्रभावित हो जाएगा। बुधवार की रात गांव के ही कुछ लोग साइफन को जबरन खोलने जा रहे थे। जिसका गांव निवासी विनोद कुमार सिंह ने विरोध किया। दोनों पक्षों में गाली-गलौज भी हुई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बृहस्पतिवार की सुबह अधिशासी अभियंता अजय चौधरी भी मौके पर पहुंचे और विनोद सिंह को मौके पर बुलाया। इसी दौरान साइफन खोलने की मांग कर रहे पक्ष के लोग भी जुट गए। अधिशासी अभियंता ने नाला बनने के बाद ही साइफन को खोले जाने की बात कहे। इसके बाद भी विरोधी पक्ष के लोग विनोद सिंह पर हमला कर दिए। इसकी सूचना फोन से एसओ को भी दी गई। इसके बाद विनोद सिंह ने एसपी को भी पत्रक देकर शिकायत की और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग किया। वहीं एसओ का कहना है कि मारपीट नहीं हुई है, सिर्फ गाली-गलौज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें