आजमगढ़। गंभीरपुर के दयालपुर गांव में खेत का मेढ़ काटने को लेकर चाचा-भतीजा में जमकर मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। गंभीरपुर के दयालपुर गांव निवासी अंकित मिश्रा ने थाने में केस दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि उसके चाचा संजय मिश्रा से जमीन संबंधी मुकदमा चल रहा है। मुकादमे में न्यायालय में स्टे कायम है। आरोप लगाया कि पांच दिसंबर की सुबह करीब सात बजे चाचा संजय मिश्रा और रामानुज मिश्रा फावड़े से खेत की मेढ़ काट रहे थे विरोध किया तो संजय मिश्रा व रामानुज ने गाली देते हुए पीटने लगे। उसी समय संजय की लड़कियां जया, सोनम व अमृता भी आ गई और उसे पकड़कर मारने लगी। कई जगह दांत से काट भी लिया। शोर मचाने पर उसकी मां शीला देवी व भाभी अरिता दुबे दौड़कर आईं और उसे बचाने का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई की।
00
गंभीरपुर के दयालपुर गांव में मेढ़ काटने को लेकर चाचा-भतीजा के बीच मारपीट हुई है। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी आजमगढ़।