फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पोस्टमार्टम के बाद रमेश का शव पहुंचा घर, फफक पड़ा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बछऊर खास गांव में छेड़खानी को लेकर बृहस्पतिवार की रात हुए विवाद में रमेश कुमार (36) की मौत हो गई थी। शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद रमेश का शव जैसे ही गांव में पहुंचा तो स्वजन के साथ गांव वाले भी आंसू नहीं रोक पाए। शव को थोड़ी देर रोकने के बाद दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। जीयनपुर के बछऊर खास गांव में छेड़खानी की बात को लेकर बृहस्पतिवार की रात मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान घायल रमेश की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद रमेश का शव घर पहुंचा तो परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गांव में मातम छाया रहा। शव पहुंचने पर मौके पर पीएसी और पुलिस के जवान मौजूद रहे, ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे। रमेश तीन पुत्र व एक पुत्री का पिता था। रमेश कुमार चाट बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। अब परिवार पर रोजी-रोटी का भी संकट आ गया है।

नाले के निर्माण कार्य के कारण किराना मंडी में दुकानों के आगे गलियों में हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें