फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छोले की दुकान पर ढिशूम-ढिशूम, दोनों पक्ष से चले ईंट-पत्थर; पैसे को लेकर हुआ था विवाद

Mon, 29 Apr 2024 09:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: घटना के बाद से एक पक्ष घर छोड़ कर फरार है। घटना से बाग खालिस बाजार में तनाव का माहौल है। इस बाबत पूछने पर जीयनपुर कोतवाली के प्रभारी कोतवाल देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पैसे को लेकर दो पक्षों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बाग खालिस बाजार में बीती रात आठ बजे दो पक्षों में पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। जानकारी होते ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने पर भेज दिया। इसके साथ ही किसी तरह विवाद को शांत कराया।
विज्ञापन


दाऊदपुर गांव निवासी आशीष यादव बाग खालिस बाजार में छोले की दुकान करता है। दो दिन पूर्व कुछ लोगों ने उसके दुकान पर छोला खाया। इसके बाद पैसों के लेन-देन को लेकर दुकानदार व छोला खाने वालों में कहासुनी हो गई।

विज्ञापन


बीती रात आठ बजे बाग खालिस बाजार में आशीष व छोला खाने वाले पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाए। चर्चा तो असलहा तक लहराने की है, लेकिन इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है। इस घटना में दोनों पक्षों के कुछ लोगों को चोट आई है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे के हाथ पांव फूल गए। जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर शांत कराया। इसके साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की कवायद में जुट गई। कुछ लोगों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान भी कर दिया है। 

कुछ लोगों का 151 में चालान भी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें