फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विटामिन बी-12 की कमी से हो रही थकान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिना किसी कारण के थकान, कमजोरी, जोड़ों में दर्द, हाथ-पैरों में झनझनाहट केवल बढ़ती उम्र की समस्या नहीं है। यह विटामिन बी-12 की कमी से भी हो सकता है। जिला अस्पताल में जांच के दौरान सामने आए आंकड़े बताते हैं कि बड़ी संख्या में लोग विटामिन बी-12 की कमी से जूझ रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आरके कुशवाहा ने बताया कि ओपीडी में आने वाले मरीजों में से हर 10वें मरीज में थकान और बदन दर्द की शिकायत मिल रही है। लक्षणों के आधार पर जांच कराने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि हर दूसरे मरीज में विटामिन बी-12 की कमी पाई जा रही है। बीते एक महीने में लगभग 1200 लोगों की जांच की गई है। इसमें 300 से ज्यादा लोगों में विटामिन बी-12 की कमी पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें