फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बूथ सत्यापन कार्यक्रम में सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। पकड़डीहा गांव में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित बूथ सत्यापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संग्राम यादव तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।
विज्ञापन

विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी जाति या समाज से नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण गरीब और अधिक गरीब होता जा रहा है तथा सरकारी नौकरियों में कमी से बेरोजगारी बढ़ रही है।
उन्होंने संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने भाजपा समर्थित क्षेत्रीय दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में शामिल कुछ नेता अपने समाज के हितों की अपेक्षित रक्षा नहीं कर सके हैं। पंचायत चुनाव में हो रही देरी को लेकर भी उन्होंने प्रदेश सरकार की आलोचना की। ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने भाजपा और उसके सहयोगी दलों पर विकास के बजाय समाज में विभाजन की राजनीति करने का आरोप लगाया। अध्यक्षता दयाराम राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर हरिराम यादव ‘बागी’, विजय वर्मा, लक्ष्मीराम वर्मा, जगदीश यादव, अशोक वर्मा, सभाजीत यादव, तहसीलदार यादव, एडवोकेट महादेव , अवधराज आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें